फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नुक्कड़ नाटक से दी आपदा न्यूनीकरण की जानकारी

Sun, 19 Oct 2025 11:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थ–2025 अभियान के तहत चलाया जा रहा है आपदा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


भवन निर्माण कार्य में आपदा सुरक्षा को प्राथमिकता देने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा के होली, गरोला, सुंड़ला और तेलका में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में कलाकारों ने आपदा न्यूनीकरण के बारे में जानकारी दी। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत प्रस्तुत कर लोगों को आपदा न्यूनीकरण के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने अपने नाटकों के माध्यम से संदेश दिया कि भवन निर्माण हो या कोई भी निर्माण कार्य सभी कार्य आपदा सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए जाने चाहिए ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से जान-माल की हानि से बचा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कलाकारों ने बताया कि ऐसे भवनों का निर्माण किया जाना चाहिए जो आपदा के समय सुरक्षित रहें और संभावित नुकसान को न्यून करने में सक्षम हों। उन्होंने लोगों से अपने आस-पास के खतरों की पहचान करने और उनके प्रभाव को कम करने के लिए सतर्क एवं जागरूक रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें