फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में सूचना बोर्ड पढ़ा रहे स्वच्छता का पाठ

Sun, 10 May 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से वार्डो में लगाए स्वच्छता के बोर्ड: संवाद
विज्ञापन
शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर परिषद ने शुरू की मुहिम
विज्ञापन

11 वार्डों में चिह्नित हाॅट स्पॉट क्षेत्रों में लगाए गए हैं सूचना बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्वच्छ और सुंदर चंबा के संकल्प को साकार करने के लिए नगर परिषद ने शहर में नई मुहिम शुरू की है। शहर के 11 वार्डों के चिह्नित हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।
इनके माध्यम से आमजन को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बोर्डों के जरिये लोगों और दुकानदारों को संदेश दिया है कि खुले में कचरा न फेंकें, नालियों में गंदगी न डालें, सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखें और घरों से निकलने वाला कचरा प्रतिदिन सफाई कर्मचारियों को ही दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोर्ड शहर में स्वच्छता के प्रहरी की तरह काम करेंगे। जिन स्थानों पर अकसर कचरा फेंका जाता था, वहां लगाए गए बोर्ड लोगों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराएंगे। नगर परिषद का उद्देश्य केवल नियम बताना नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना भी है। बोर्डों के जरिये नागरिकों को यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि स्वच्छता केवल नगर परिषद ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि यह पहल चंबा को गंदगी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केवल सफाई अभियान चलाने से शहर स्वच्छ नहीं बन सकता, इसके लिए जनभागीदारी और जागरूकता जरूरी है। शहरवासी, दुकानदार कचरा डस्टबिन में डालें, स्वच्छ चंबा बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें