फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेटियों की़ ऊंची उड़ान, फिसड्डी रह गए बेटे

Sun, 10 May 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के किड्स कैंप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी की छात्रा प्रज्ञा शर्मा का मुंह मीठा कर
विज्ञापन
दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में चंबा की चार छात्राओं ने दर्ज करवाया नाम
विज्ञापन

मेरिट सूची में शामिल तीन छात्राएं निजी और एक छात्रा सरकारी स्कूल की
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की मेरिट सूची आई तो इसमें बेटों से ज्यादा बेटियों के सपनों की चमक दिखाई दी। चंबा की बेटियों ने साबित कर दिया कि असली चमक किताबों के प्रति जुनून और मेहनत से आती है।
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के नतीजों में बेटों के नाम जहां मेरिट से गायब रहे, वहीं जिले की चार बेटियों ने टॉप-10 में जगह बनाकर चंबा का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। मेरिट सूची में चंबा की चार बेटियों ने स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि इनमें एक छात्रा सरकारी स्कूल से है। इसने सीमित संसाधनों के बावजूद मेरिट में जगह बनाई। बाकी तीन छात्राएं निजी स्कूलों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला चंबा का रिजल्ट ओवरआल बेहतर रहा। मेरिट की दौड़ में लड़के पीछे रह गए। लड़कियों की पढ़ाई के प्रति गंभीरता और नियमितता रंग लाई। ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं ने भी कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया। शहर के नामी स्कूलों से एक भी मेधावी बाहर नहीं निकला है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मेरिट में अपनी जगह बनाई है। मेरिट सूची में जगह बनाने वाली चार छात्राओं में से तीन निजी स्कूलों से हैं। एक छात्रा सरकारी स्कूल की है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने छात्राओं को अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें