फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के आसपास बिकने वाले तंबाकू उत्पादों की सूचना विभाग को दें : चदेल

Sun, 02 Nov 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की प्रभावी अनुपालना पर दिया जोर
विज्ञापन

सहायक आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की प्रभावी अनुपालना को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला सलाहकार समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बैठक के दौरान संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा के दौरान उपनिदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक एवं उच्च को विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों और ढाबों में बिकने वाले तंबाकू उत्पादों की प्रभावी रोकथाम को लेकर संबंधित प्रधानाचार्य एवं शिक्षक प्राथमिकता के आधार पर जानकारी प्राप्त कर विभाग को सूचना उपलब्ध करवाएं। उन्होंने सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी कार्यालय की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। कहा कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के प्रावधान अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के पंजीकरण शुल्क को माफ किया गया है। कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का पंजीकरण करवाया जाए। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने कार्यवाही का संचालन करते विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की। बताया कि कार्यालय की ओर से फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत अप्रैल माह से अब तक 65 दुकानदारों को फूड लाइसेंस जारी किए गए हैं। बताया कि 31 अक्टूबर तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के 185 सैंपल एकत्रित करने के साथ फूड बिजनेस ऑपरेटर (एफबीओ) के 78 स्थलों का निरीक्षण भी किया है। बताया कि जिला में उपलब्ध मोबाइल फूड टेस्टिंग वाहन को कार्यशील बनाते हुए स्पोर्ट सैंपलिंग, टेस्टिंग तथा लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा मिंजर मेले के दौरान 250 खाद्य सैंपलों की भी जांच की गई। बैठक में गैर सरकारी सदस्य प्रधान व्यापार मंडल वीरेंद्र महाजन, स्थानीय व्यवसायी पंकज चोफला, अधिवक्ता नितिन गुप्ता सहित विभागीय अधिकारियों में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी राहुल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी, महाप्रबंधक उद्योग मनीत कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेश राय उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें