फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर-खणी वार्ड में भाजपा-कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा सकते हैं आजाद उम्मीदवार

Mon, 18 May 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता और पार्टी समर्थित प्रत्याशी आजाद उम्मीदवारों को बैठाने के लिए लगा रहे हैं पूरा जोर
विज्ञापन

भाजपा ने भरमौर में पूर्व विस अध्यक्ष की पत्नी को बनाया चेहरा, कांग्रेस का नए चेहरे पर दांव

खणी वार्ड में भाजपा ने पूर्व टीएसी सदस्य, वहीं कांग्रेस ने पूर्व प्रधान पर लगाई बाजी

रंजीत शर्मा
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में दो जिला परिषद वार्डों में आजाद उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं। भाजपा और कांग्रेस ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। दोनों पार्टियों से संबंध रखने वाले अन्य कार्यकर्ता भी चुनाव मैदान में कूद चुके हैं। इससे भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
हालांकि, दोनों पार्टियों ने नेता आजाद उम्मीदवारों को अपने पक्ष में बैठाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक किसी भी आजाद प्रत्याशी ने मैदान से हटने का निर्णय नहीं लिया है। जिस प्रकार से पार्टी के समर्थित उम्मीदवार जीत के दावे कर रहे हैं, उसी प्रकार से आजाद उम्मीदवार भी जीत दर्ज करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरमौर जिला परिषद वार्ड में भाजपा ने पूर्व विस अध्यक्ष दिवंगत तुलसी राम की पत्नी लीला देवी को मैदान में उतारा है। वह पहले भी दो बार इस वार्ड से जिप चुनाव जीत चुकी हैं। कांग्रेस ने उपासना को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों के अलावा आजाद उम्मीदवार के रूप में आरती देवी, रीना देवी और कंचु देवी भी मैदान में डटी हैं। खणी वार्ड में भाजपा ने राकेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने सुभाष चंद को मैदान में उतारा है। कमला भारद्वाज, अनिल कुमार और चुहडू राम बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से भरमौर वार्ड से उपासना और खणी वार्ड से सुभाष चंद को अपना प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा चौरासी मंडल अध्यक्ष अंग्रेज कपूर ने बताया कि भाजपा की तरफ से भरमौर में लीला देवी और खणी वार्ड में राकेश जरयाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें