कल बिजली बंद रहेगी... विद्युत उपमंडल चंबा प्रथम के तहत जिल्लो, गागला, संगेड़, रजेरा, करियां, एनएचपीसी, मैहला, राख बकाणी, कुरांह, दाड़वी और जांघी के गांव में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
आज खास
पूजा-अर्चना : शनि देव मंदिर मुगला में विशेष पूजा-अर्चना पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।
सर्वे : कृषि विभाग की टीम सलूणी में पीला रतुआ की जांच के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से सर्वे करेगी।
बैठक : तेलका में सार्वजनिक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की संख्या बढ़ाने को लेकर सुबह 10 बजे बैठक होगी।
मतदाता सूची में दर्ज करवाएं नाम : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन व्यक्तियों की आयु 1 अप्रैल 2008 से 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में शाम 5 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं।
मेडिकल कॉलेज चंबा ओपीडी
-
बाल रोग : डॉ. आरके सूर्या।
मेडिसिन : डॉ. सुनील।
नेत्र ओपीडी : डॉ इयति।
आर्थो : डॉ. मानिक सहगल।
गायनी : डॉ. सोनम नेगी।
सर्जरी : डॉ. अरविंद।
त्वचा रोग : डॉ. दिलबाग।
मनोरोग विशेषज्ञ : डॉ. नीरज।
-
- आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है
- आपातकालीन नंबर- 01899-222392
-