भरमौर (चंबा)। पठानकोट-चंबा-भरमौर रूट पर चलने वाली बस एक सप्ताह से भरमौर नहीं आ रही है। इसके चलते लोगों में काफी रोष हे। पठानकोट से भरमौर के लिए आने वाली एकमात्र बस है।
इसमें छोटी धार और दुनेरा आदि जगह से भरमौर के लोगों को सहूलियत मिलती है। साथ ही भरमौर से सीधे पठानकोट के लिए गाड़ी मिलने से बाहरी राज्यों को जाने वाले लोगों को भी लाभ मिल सकता है। भरमौर आने वाली रूट की गाड़ी को दूसरे रूट पर भेजा जा रहा है जबकि भरमौर क्षेत्र के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। आरएम पठानकोट विजय चौधरी का कहना है कि इस रूट की गाड़ी खराब होने के कारण यह दिक्कत आई थी लेकिन जल्द भरमौर रूट पर बस भेज दी जाएगी। संवाद