लोक अदालतें... सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एकांश कपिल ने बताया कि परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) के अंतर्गत लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालतों का आयोजन 18 जुलाई, और 21 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को होगा।
आज खास
बैठक : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंडोह में एसएमसी के गठन के लिए बैठक सुबह 10:30 बजे होगी।
एचआरटीसी के चालक और परिचालक मांगों को लेकर चक्का जाम सुबह 9 बजे से करेंगे।
जागरूकता : नगर परिषद हॉट स्पॉट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाएगी। लोगों को भी अपराह्न 3 बजे से जागरूक किया जाएगा।
मंत्रणा : विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र, अधीक्षण अभियंता डलहौजी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक अपराह्न 11:30 बजे करेंगे।
खेलकूद : आईटीआई चंबा में नशा निवारण पखवाड़ा के तहत एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सुबह 10 बजे होगी।
मेडिकल कॉलेज चंबा ओपीडी
-
बाल रोग : डॉ. आरके सूर्या।
मेडिसिन : डॉ. सुनील।
नेत्र ओपीडी : डॉ आदित्य।
आर्थो : डॉ. माणिक सहगल।
गायनी :डॉ. सोनम नेगी।
सर्जरी : डॉ. अरविंद्र।
त्वचा रोग : डॉ. रितु, दिलबाग।
मनोरोग विशेषज्ञ : डॉ. नीरज।
-
- आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
- आपातकालीन नंबर- 01899-222392
-