फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धीमला पंचायत में 2000 की आबादी को मिला स्थायी और स्वच्छ पेयजल

Thu, 14 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
धीमला पंचायत के बणी नामक स्थान पर बना पेयजल टैंक: संवाद
विज्ञापन
कुलवारा गांव के बणी में 7 लाख रुपये से बने पेयजल टैंक से आ रहा स्वच्छ जल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला की धीमला पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत तैयार पेयजल योजना ने ग्रामीणों की जिंदगी में बदलाव ला दिया है।
कुलवारा गांव के बणी क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की ओर से करीब सात लाख रुपये से निर्मित आधुनिक जल भंडारण टैंक अब क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है। योजना से धीमला, कुलवारा, घरेडी, धिदा, रेह, भटेरा सहित आसपास के कई गांवों की लगभग 2000 की आबादी को नियमित और स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है।
देस राज, अभिषेक, रोहित, नागेश, विशाल, विवेक कुमार, जोगिंद्र कुमार और चमन आदि ने बताया कि कुछ समय पहले तक इस पूरे क्षेत्र में पानी की किल्लत थी। पेयजल के लिए दूरदराज के प्राकृतिक स्रोतों और पनिहारों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई परिवारों के लिए पानी लाना एक रोजमर्रा की कठिन और समय लेने वाली प्रक्रिया थी जिससे उनका काफी समय बर्बाद होता था। जल जीवन मिशन के तहत स्थापित यह जल टैंक इस समस्या का स्थायी समाधान बनकर सामने आया है। अब हर घर तक समय पर स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मनोज ठाकुर ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस पेयजल टैंक का निर्माण किया गया है। इससे पूरे क्षेत्र की जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत हुई है और सभी संबंधित गांवों को इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें