फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट नहीं तो शुरू क्यों किया सीवरेज लाइन बिछाने का काम : डाॅ. जनकराज

Thu, 27 Nov 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के मैहला में विधायक  जनक राज से संपर्क मार्ग की दुर्दशा बारे मिलते व्यापार मंडल और स्थानीय
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। मैहला पंचायत में पुल से गांव तक मार्ग सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य के चलते खस्ताहाल है। वीरवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉ. जनकराज के सामने व्यापारियों और ग्रामीणों ने यह समस्या रखी तो उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

साथ ही पूछा कि बजट नहीं था तो यह कार्य क्यों शुरू कर दिया। कार्यक्रम में मैहला पंचायत के व्यापारी वर्ग में हनीश सोनी, दीपक भारद्वाज, भृगु शर्मा, सन्नी, शिव कुमार, जितेंद्र शर्मा, केवल और रोहित शर्मा ने विधायक से मिलकर मार्ग की मरम्मत करने की मांग उठाई। पंचायत के उप प्रधान भुवनेश सिंह ने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया है कि जितने मार्ग की सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदाई की गई है।
वहां पर लाइन बिछाकर उसकी मरम्मत की जाए। उधर, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विधायक ने जल्द सीवरेज का कार्य पूरा करवाने और मार्ग की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें