फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के पद न भरे तो करेंगे चक्का जाम

विज्ञापन
तीसा कालेज में प्राचार्य को ज्ञापन देते एनएसयूअाई के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शिक्षकों के पद न भरे तो करेंगे चक्का जाम
विज्ञापन

तीसा कॉलेज में एनएसयूआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
सरकार पर लगाया मांगों की अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। स्थानीय कॉलेज के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज में लंबे समय से
शिक्षकों की कम चल रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य सुभानदीन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई उपाध्यक्ष जगदीश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि कॉलेज में काफी समय से प्राध्यापकों की कमी है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में वे पहले भी कई बार सरकार से आग्रह कर चुके हैं लेकिन अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। कॉलेज में गणित, इतिहास, कॉमर्स सहित विज्ञान संकाय के विभिन्न प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हुए हैं। इसके चलते सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज में जल्द प्राध्यापकों की कमी को पूरा किया जाए। कहा कि सरकार ने इस मामले को लेकर जल्द प्रयास न किए तो उन्हें मजबूरन कॉलोनी मोड़ के पास चक्का जाम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें