फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़ा अलग-अलग न दिया तो अब घर पर बीनेंगे सफाई कर्मी

Thu, 18 May 2023 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में सफाई कर्मचारियों को कूड़ा-कर्कट चार थैलों में न देने वालों के घरों के आंगन में ही कूड़ा बीना जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद चंबा की ओर से बाकायदा सफाई ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के मुताबिक अब सफाई कर्मचारियों ने इसके तहत कार्य शुरू कर दिया है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए चार थैलों में कूड़ा-कर्कट अलग-अलग कर देने की बात कही। इसके तहत बाकायदा कुछेक मोहल्लों में तो लोग भरपूर सहयोग दे रहे हैं लेकिन शेष मोहल्लों में ऐसा नहीं हो रहा है। पहले की तरह ही लोग सारा कूड़ा-कर्कट एकत्रित कर सफाई कर्मचारियों को थमाए जा रहे हैं। इस पर अब नप ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शहर के 11 वार्डों के करीब 43,00 गृह मालिक नगर परिषद चंबा में पंजीकृत हैं। चंबा शहर सबसे के लिए प्रेरणादायक बने इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से बाकायदा बैठक कर लोगों के सहयोग से अलग-अलग कूड़ा-कचरा बैगों के माध्यम से एकत्रित करने को लेकर नप को आदेश जारी किए हैं। बहरहाल अब इसी के तहत शहर में इस योजना को क्रियान्वित कर दिया गया। बावजूद इसके कुछेक शहरवासियों को छोड़कर अन्य सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब नगर परिषद की ओर से कूड़ा-कर्कट अलग से न देने वाले शहरवासियों के घरों के आंगन में ही कूड़ा बीनने को लेकर सफाई कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हरेक शहरवासी का फर्ज है। लोगों के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। बताया कि कूड़ा-कर्कट चार थैलों में अलग से न देने वालों के घरों में ही सफाई कर्मी कूड़ा बीन कर लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें