फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब तुन्नूहट्टी, बैली और भटोली में खुद हटाए जा रहे कब्जे

Thu, 18 May 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर नैनीखड्ड के बाद कब्जाधारी अब तुन्नूहट्टी, बैली और भटोली में परिवार के साथ कब्जों को हटाने में जुट गए हैं। कब्जाधारियों ने हाईवे प्रबंधन से आग्रह किया है कि उनकी मशीनरी से अत्यधिक नुकसान हो सकता है लिहाजा वे अपने स्तर पर ही कब्जों को गिरा देंगे। इसी क्रम में वे जोरशोर से अपने कब्जों को गिराने के कार्य में जुट गए हैं। वीरवार को नैनीखड्ड, तुन्नूहट्टी, बैली और भटोली में अधिकांश कब्जाधारी अपने कब्जों को स्वयं तोड़ते दिखे। प्रबंधन भी अब कब्जाधारियों को अधिक नुकसान न हो, इसके लिए उन्हें समय दे रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भरमौर-पठानकोट हाईवे किनारे कब्जों को हटाने को लेकर हाईवे मंडल चंबा सक्रिय हो गया है। हाईवे किनारे से करीब 251 कब्जों को प्रबंधन की ओर से हटाया जाएगा। इसके तहत पूर्व में एनएच प्रबंधन की ओर से प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की मदद से जमीन की निशानदेही की गई। इसके बाद प्रबंधन ने कब्जाधारियों की फेहरिस्त तैयार कर नोटिस जारी किए। जेसीबी से ज्यादा नुकसान की आशंका को लेकर अब कब्जाधारी स्वयं ही कब्जों को तोड़ने में जुटे हुए हैं।
हाईवे प्रबंधन के सहायक अभियंता नीतिश कौंडल बताया कि कब्जाधारियों ने स्वयं ही अपने कब्जे हटाने को लेकर आग्रह किया है। कब्जाधारियों ने विभागीय मशीनरी से अधिक नुकसान होने का तर्क दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें