चंबा के राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुरांह में जागरूकता कार्यक्रगम के दौरान विद्यार्थी।संवाद
मैहला (चंबा)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुरांह में बच्चों, अध्यापकों और अन्य स्टॉफ के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर काजू राम ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि उनको तंग करता है, भद्दी टिप्पणी करता है और बस में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की मुख्याध्यापिका कल्पना मिन्हास ने की। इस बीच काजू राम ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि बाल विवाह बुराई है। साथ ही बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, आरती जरयाल, रिंको देवी और बबीता पुरी सहित 40 बच्चों ने भाग लिया।