फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए कोई पैसे मांगे तो दें सूचना : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। निजी सेक्टर में नौकरी दिलवाने के लिए अगर कोई कंपनी पैसों की डिमांड करती है तो इसके बारे में युवा जिला रोजगार कार्यालय में सूचित करें। युवाओं को ठगी से बचाने के लिए जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने एडवायजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि किसी भी कंपनी को भर्ती करने के लिए सबसे पहले सूचना जिला रोजगार कार्यालय में देनी पड़ती है।
विज्ञापन

उसके बाद ही कंपनी बेरोजगार युवाओं को नौकरी दे सकती है। उन्होंने बताया कि अक्सर देखा गया है कि युवा ठगी का शिकार हो जाते हैं और बाद में इस बात की सूचना पुलिस तक पहुंचती है। उन्होंने समस्त बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि अगर कोई कंपनी नौकरी देने और फार्म भरने के नाम पर पैसों की डिमांड करे तो इसकी सूचना तुरंत जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर दें। गौरतलब है कि प्रदेश में कई बार युवा नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुए हैं। ऐसे में युवाओं के साथ दोबारा ऐसा न हो, इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय ने एडवायजरी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें