चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य की पेंशनरों को लेकर जिला मुख्यालय में जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा है। प्रतिनिधिमंडल में जिला चंबा सहित ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनरों ने भाग लिया।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पीसी ओबराय ने कहा कि अगर सरकार पेंशनरों की मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है तो पेंशनर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। उन्होंने पेंशनरों और अन्य संगठनों से उन्होंने आह्वान किया है कि पेंशनरों की मांगों को मनमाने के लिए एक जुट रहें। संवाद