पांगी कल्याण संघ की त्रैमासिक बैठक का आयोजन परिधि गृह चंबा में 9 अप्रैल को होगा। बैठक में जुकारू उत्सव समिति के सदस्य भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। पांगी कल्याण संघ के प्रधान पीएल ठाकुर द्वारा ने बताया कि पांगी घाटी को जोड़ने वाले साच पास पर बर्फ हटाने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
बर्फ हटाने के लिए ठेकेदार प्रथा को समाप्त कर देना चाहिेए। साच पास पर बर्फ हटाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि वहां पर छोटी गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो सके। इसके अलावा पधरी पास को शीघ्र गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चैहणी सुरंग निर्माण को लेकर काफी देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चैहणी सुरंग के निर्माण को लेकर जल्द ही डीपीआर तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों को जमां करने के लिये काफी भीड़ लगी रहती है।
उन्होंने कहा कि चंबा में बिजली के बिल की भीड़ को कम करने के लिए हरदासपुरा व सुल्तानपुर में एक-एक काउंटर खोला जाए।