फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पालतू पशुओं से मनुष्य को 60 बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को पंजीकरण के साथ करवाना चाहिए टीकाकरण
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने कार्यक्रम में लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शौकिया तौर पर घरों में पाले जाने वाले पशुओं से मनुष्य को 60 बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए घर में पालतू पशु पालने से पहले पशुपालन विभाग में उसका पंजीकरण करवाना जरूरी है। साथ ही उसका टीकाकरण भी आवश्यक है जिससे इन पशुओं से होने वाली बीमारी से बचा जा सके। यह जानकारी पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलशन कुमार ने जिला स्तरीय विश्व जूनोसिस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि पशुओं से होने वाली बीमारियों में रेबीज, कोविड, सारस, इबोला, निपाह वायरस, बर्ड फ्लू, इन्फ्लूएंजा, प्लेग, स्केबीज, स्क्रब टायफस, ब्रूसेलोसिस, टॉक्सोप्लाजमा, वोवाइन और टीबी सहित अन्य बीमारियां शामिल हैं। ये बीमारियां पालतू पशुओं के कारण हो सकते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए अपने पालतू जानवरों का पंजीकरण व समय-समय पर टीकाकरण करवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संक्रमित जानवर से दूर रहना चाहिए। हाथों की स्वच्छता और वेक्टर कंट्रोल के उपाय बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में हुआ। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल महाजन ने की। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि वन हेल्थ कंसेप्ट के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग और स्वच्छ वातावरण को एक छतरी के नीचे लाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी, डॉ. वैभवी गुरंग, डॉ. सुरेश, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सीआर ठाकुर और दीपक जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें