फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी 50 फीसदी यात्रियों के साथ दौड़ेंगी सरकारी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एचआरटीसी चंबा द्वारा रूटीन के मुताबिक ही रविवार को बसें दौड़ाई जाएंगी। इस संदर्भ में एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। अनलॉक फेज से चंबा में रविवार को कुछ लोकल रूटों के साथ लंबी दूरी की बसें दौड़ाई जा रही है। हालांकि, इन बसों में अब पचास फीसदी सवारियां ही बैठाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के लोकल रूट भंजराड़ू के लिए दो व भरमौर रूट के लिए तीन बसें चलेंगी। लंबी दूरी के रूटों पर चंबा-चंडीगढ़, चंबा-देहरादून, चंबा शिमला, चंबा शिमला सुपर फास्ट बसें दौड़ेंगी। इस बारे चालकों व परिचालकों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए है। आरएम चंबा ने बताया कि लोकल सहित लंबी दूरी के रूटों पर रविवार को रूटीन के तहत ही बसें दौड़ेंगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कहा कि पचास फीसदी सवारियां बसों में बैठाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें