फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन ने रोकी डलहौजी, खज्जियार आने वाले पर्यटकों की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। किसान आंदोलन से पर्यटक नगरी डलहौजी व खज्जियार में पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है। बर्फबारी को देखने के लिए डलहौजी व खज्जियार में वीकेंड में पर्यटकों की जो भीड़ उमड़ रही थी, अब देखने को नहीं मिल रही है। डैनकुंड में हाल में ही ताजा बर्फबारी हुई है। लेकिन डैनकुंड में पर्यटक न के बराबर हैं। इससे पहले जब भी डलहौजी में बर्फबारी होती थी, डैनकुंड व लक्कड़मंडी पर्यटकों से गुलजार हो जाते थे। लेकिन पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद इन दोनों स्थानों पर पर्यटक देखनेे को नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में होटल कारोबारियों को जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई को लेकर इस सीजन में उम्मीद जगी थी। लेकिन किसान आंदोलन की वजह से पर्यटक डलहौजी कम पहुंच रहे हैं। इससे होटल कारोबारियों व अन्य पर्यटन कारोबारियों के चेहरे मुरझा गए हैं। अब उन्हें किसान आंदोलन थमने का इंतजार है। किसान आंदोलन की वजह से पंजाब के पर्यटक पहले ही डलहौजी को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन अब अन्य राज्यों के पर्यटक भी डलहौजी नहीं पहुंच रहे हैं। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद ही डलहौजी में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें