फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-दिल्ली रूट की एचआरटीसी बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने चंबा-दिल्ली रूट पर दोपहर तीन बजे चलने वाली साधारण बस सेवा को बंद कर दिया है। प्रबंधन ने रूट पर सवारियां न मिलने से पेट्रोल खर्च पूरा न होने पर यह निर्णय लिया है। हालांकि, यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए प्रबंधन ने पठानकोट डिपो की बस और वोल्वो सेवाओं को जारी रखा है। इनके जरिए चंबा से पठानकोट तक की सवारियों को एचआरटीसी बस पहुंचाएगी।
विज्ञापन

उससे आगे उन्हें दूसरी बस में दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और प्रशासन की ओर से लगाई गई बंदिशें भी इसका मुख्य कारण है। पहले चंबा-दिल्ली बस प्रति किलोमीटर के हिसाब से 40 रुपये अर्जित कर रही थी लेकिन, वर्तमान में अब यह बस सेवा 16 रुपये तक प्रति किलोमीटर के हिसाब से ही कमा पा रही है। लिहाजा, प्रबंधन ने बस सेवा को बंद कर दिया है।
यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रबंधन द्वारा चंबा से पठानकोट तक बस भेजी जाएगी। साथ ही पठानकोट डिपो की साढ़े बाहर बजे चलने वाली बस और सायं 5:40 बजे चलने वाली वोल्वो सेवा भी निरंतर चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी आरएम चंबा राजन जम्वाल ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें