सेरी-बाट पर बीच राह हांफी एचआरटीसी की बस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सेरी-बाट मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बीच राह हांफ गई। बस में तकनीकी खराबी आने से सवारियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सवारियों केसर सिंह, दलीपा राम, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, परमेश कुमार, विनोद कुमार, अंजलि, विमला देवी, निशा देवी, कामनी देवी आदि ने बताया कि सेरी-बाट रूट पर सुबह पौने आठ बजे आने वाली बस बीच राह ही खराब हो गई। इसके चलते बस में सवार 25 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सवारियों का कहना है कि कई बार प्रबंधन को रूटों पर खटारा बसें न चलाने की मांग की है। बावजूद इसके रूटों पर भेजी जाने वाली खटारा बसें लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।
अड्डा प्रभारी रत्न चंद ने बताया कि तकनीकी खराबी आ जाने से बस बीच राह बंद हुई। सवारियों की सहूलियत के लिए दूसरी बस भेज गई थी।