फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निर्धारित रूट पर नहीं पहुंच रही एचआरटीसी बस

Sun, 18 Feb 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-मंगलेरा रूट पर सरकारी बस सेवा निर्धारित रूट से चार किलोमीटर पीछे ही रुक रही है।
विज्ञापन

यात्रियों को आगे का सफर पैदल या फिर निजी वाहनों में करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कई बार ग्रामीणों ने निगम को भी इस बारे में बताया है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में किशन कुमार, भाग सिंह, किशोरी लाल, केवल कुमार, जोगिंद्र सिंह और कैलाश चंद ने कहा कि पहले यह बस निर्धारित रूट तक पहुंचती रही है। पिछले कई दिन से उन्हें यह कहकर बस से उतारा जा रहा है कि इससे आगे बस नहीं जाएगी। यह बस निर्धारित रूट तक छह बजे तक पहुंचती है। इससे आगे लोगों को सामान उठाकर पैदल ही घर तक पहुंचना पड़ता है। इस कारण अंधेरा हो जाता है। इस बस में स्कूली विद्यार्थी भी आवाजाही करते हैं। लोगों ने निगम से मांग उठाई है कि इस समस्या का समय रहते समाधान करें। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें