चंबा के सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते श्रधालू।संवाद
चंबा। निरंकारी सत्संग भवन मुगला में जोनल इंचार्ज महात्मा दुनी चंद की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया।
सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया। दरदराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। महात्मा दुनी चंद कहा कि परमात्मा से जुड़कर हमें अपने अंदर हर समय शांति महसूस होगी। दुनिया में हर चीज बदल जाती है, लेकिन सुकून, सहजता और हर समय की स्थिरता परमात्मा के साथ जुड़कर प्राप्त होती है। इस संसार में रहने का समय निर्धारित है। भक्त हर समय परमात्मा के साथ जुड़ा रहता है और इस निरंकार प्रभु के अहसास में अपना जीवन यापन करता है। सत्संग के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद