फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचपीएएस केशव राम को सौंपा भरमौर एडीएम का अतिरिक्त कार्यभार

Mon, 22 Dec 2025 04:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलबीर सिंह राणा 13 दिन की छुट्टी पर, सरकार ने सौंपा जिम्मा
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं केशव राम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक केशव राम को सरकार ने भरमौर के एडीएम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। भरमौर में एडीएम के पद पर तैनात कुलबीर सिंह राणा 13 दिन की छुट्टी पर गए हैं। इसके चलते वहां प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने का जिम्मा एचपीएएस अधिकारी केशव राम को दिया गया है। इससे पहले वे कई जिलों में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

उनके कुशल प्रशासनिक नेतृत्व को देखते हुए सरकार ने यह बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। 15 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक वे मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक के साथ भरमौर एडीएम का पदभार भी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे वे बखूबी निभाएंगे। भरमौर में प्रशासनिक काम काज को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें