पल्यूर के बिहाली में आग की चपेट में आने से जला मकान।संवाद
- फोटो : Chamba
साहो (चंबा)। जंगल में लगी आग से बिहाली में दो कमरों का मकान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते प्रभावित परिवार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घर का सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।
जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने प्रशासन से जंगलों में आग लगाने वालों पर नकेल कसने और प्रभावित को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद देने की मांग उठाई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर 2:00 बजे पल्यूर पंचायत के बिहाली गांव के साथ लगते जंगल में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि वह पूरे जंगल को राख करते हुए बशीर पुत्र अलफदीन के मकान की ओर बढ़ती चली गई। समय न गंवाते हुए बशीर ने ग्रामीणों की मदद से मकान के भीतर रखे सामान और मवेशियों को बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया लेकिन प्रचंड हो चुकी आग की लपटों ने देखते ही देखते दो कमरों के मकान को राख कर दिया।
वार्ड सदस्य मनेश कुमार ने बताया कि जंगल की आग से बशीर के दो कमरे जले हैं। प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।