फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार के सभी होटल फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी/खज्जियार(चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार के सभी होटल 100 प्रतिशत फुल रहे। हालांकि शुक्रवार को पहुंचे पर्यटकों को किराये पर कमरे लेने के लिए बनीखेत, बाथरी और देवीदेहरा का रुख करना पड़ा। इसके अलावा पर्यटन नगरी में नववर्ष का जश्न मनाकर वापस लौटने वाले पर्यटकों के बाद नए पर्यटकों के आने से होटल अब पैक हो चुके हैं। कोविड नियमों को लेकर जारी किए गए प्रशासनिक आदेशों के चलते होटल मालिकों द्वारा देर रात तक न तो पार्टियां रखीं और न पर्यटक हुड़दंग मचा पाए।
विज्ञापन

बताते चलें कि पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार और चंबा में पहली मर्तबा कोविड के चलते सादे तौर पर ही नए साल का जश्न मनाया गया। वीरवार रात तक आलम ये रहा कि पर्यटकों को डलहौजी, खज्जियार में कमरे ही नहीं मिले। बनीखेत, बाथरी और देवीदेहरा स्थित होटलों का रुख करना पड़ा। पर्यटकों ने वहां रहकर ही नववर्ष का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाया। वहीं, शुक्रवार को पर्यटकों ने बर्फ देखने व बर्फ में खेलने की चाह लिए डलहौजी, लक्कड़मंडी का पैदल ही रुख किया। ऐसे में बर्फ को देख कर पर्यटकों ने खूब अठखेलियां भी की। पर्यटकों की भीड़ देख कर होटल व्यवसायियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई। नववर्ष के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बाकायदा पुलिस अमला भी पहले से चौक चौबंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें