फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीओ को मिला तीन महीने का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिला के सीमांत क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले एसपीओ को तीन महीने का लंबित वेतन मिल गया है। एसपीओ को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला था। इसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। जिसके चलते सरकार व पुलिस विभाग ने हरकत में आते ही सीमांत क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले एसपीओ के वेतन को जारी किया। वेतन मिलने पर एसपीओ में खुशी की लहर है। एसपीओ ने वेतन जारी होने पर पुलिस अधीक्षक व सरकार का आभार प्रकट किया है। वेतन न मिलने से एसपीओ को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही थी। सरकार की ओर से छह हजार रुपये प्रति माह एसपीओ को वेतन दिया जाता है। जिसका भुगतान तीन महीनों से नहीं हुआ था। जिला के सीमांत क्षेत्रों में साढ़े चार सौ से अधिक एसपीओ सेवाएं दे रहे हैं। एसपीओ पुलिस थानों व सीमांत क्षेत्रों में पुलिस जवानों के साथ ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसपीओ जिला कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने तीन महीने का लंबित वेतन जारी होने पर पुलिस अधीक्षक व सरकार का आभार जताया है। पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि सरकार से बजट न मिलने की वजह से एसपीओ का वेतन रुका था। इसको लेकर सरकार से बात करके बजट जारी करवाया गया और एसपीओ के वेतन का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें