फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बागवानी पर भी महंगाई की मार, 30 रुपये तक बढ़े सेब के पौधों के दाम

Fri, 08 Dec 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश भर में इस साल बागवानी पर महंगाई की मार पड़ रही है। गत वर्ष के मुकाबले इस बार सेब के पौधों के दाम में दस से तीस रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

एप्पल नॉन स्पर टाइप (जनरल स्टैंडर्ड) की तीनों श्रेणियों में से सी ग्रेड के दाम पिछले वर्ष की तरह ही हैं, जबकि ग्रेड ए और बी के सेब के पौधों के दाम में दस से तीस रुपये की बढ़ोतरी हुई। एप्पल स्पर टाइप/ हाई कलर स्ट्रेन सुधार किस्मों में ए और बी ग्रेड के पौधों के दाम पांच से 15 और सी ग्रेड के दामों में इस बार 15 रुपये की कटौती हुई है। उद्यान विभाग चंबा ने इसकी मूल्य सूची जारी कर दी है। इस साल इसी मूल्य के आधार पर सेब के पौधों की बिक्री होगी। निदेशालय की ओर से विंटर सीजन की शुरुआत में इसकी अधिसूचना जारी की गई है।
जानकारी के अनुसार सेब के गत वर्ष ऑन सीडिंग रूट स्टॉक के दाम 100 और ऑन कलोनल के दाम 150 निर्धारित हुए थे। इस साल सेब की तीनों श्रेणियों के दामों में काफी अंतर है। दाम बढ़े हैं, वहीं एक किस्म के पौधों के दाम में कटौती भी हुई है। एक किस्म के दाम पिछले साल की तरह तय किए गए हैं। इस बार बागवानों को सेब की विभिन्न किस्मों की खरीद के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। उद्यान विभाग चंबा ने इस साल के लिए डिमांड फील्ड से मांगी गई थी। करीब 25000 पौधों की मांग फील्ड से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब निदेशालय की ओर से बागवानों के लिए पौधे वितरित किए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सहित जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों में सेब का उत्पादन होता है। कई बागवानों की आर्थिकी सेब की पैदावार पर ही निर्भर होती है। उद्यान विभाग चंबा के उपनिदेशक कृपाल चंबियाल ने बताया कि इस साल के लिए मूल्य सूची जारी हो गई है। कहा कि इस बार सेब की कुछ किस्मों के दाम बढ़े हैं, जबकि एक किस्म के दामों में कमी आई है। विभाग के पास फील्ड से डिमांड पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें