फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ऐतिहासिक चौगान में 49 साल बाद शुरू हुई बाद हॉकी की जंग

Wed, 20 Nov 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में इंटर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान मुख्याति​थि को सम्मानित करते प्र
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चंबा कॉलेज को करीब 49 साल के बाद हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इससे पहले 1975 में चंबा कॉलेज ने हॉकी की मेजबानी की थी और उस वक्त चैंपियन भी बनी थी। इस मौके पर सदर के विधायक नीरज नैयर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सचिन मेहरा ने कहा कि हॉकी प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की 10 टीमें भाग ले रही हैं। मुख्यातिथि सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। खेल शरीर के साथ मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रो. अविनाश और डॉ. जय श्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें