फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कॉलेज पहुंचने में होती है देरी, निगम शुरू करवाए शटल बस सेवा

Wed, 20 Nov 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में केंद्रीय छात्र परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार सलारिया ने की। बैठक के दौरान कॉलेज छात्र-छात्राओं ने बताया कि कॉलेज आने के लिए विशेष बस सेवा नहीं है। इसके चलते कई बार विद्यार्थी बस न होने की वजह से देरी से कॉलेज पहुंच रहे है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि विद्यार्थियों की आवाजाही के लिए क्षेत्र में शटल बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन


बैठक में कॉलेज और छात्र-छात्राओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अंग्रेजी, भूगोल के सहायक प्राध्यापक और लाइब्रेरियन के रिक्त पदों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सरकार से मांग की है कि इन पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। बैठक में केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि कॉलेज में विज्ञान संकाय की पढ़ाई नहीं हो रही है। इसके चलते उन्हें विद्यार्थियों को क्षेत्र के बाहर स्थित कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें