फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिमगिरी और कोटी को मिले पशु चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पशु चिकित्सालय हिमगिरी और कोटी में डॉक्टरों की तैनाती हो गई है। इससे पशुपालकों को काफी राहत मिली है। लंबे समय से यहां डॉक्टरों की कमी चल रही थी। हालांकि, चुवाड़ी, तीसा, सलूणी और चनेड़ डिस्पेंसरी में अभी भी फार्मासिस्ट नहीं हैं। ऐसे में पशुपालक अपने बीमार पशुओं का इलाज करवाने के लिए निजी अस्पतालों का रुख करते हैं।
विज्ञापन

चंबा में 26 पशु चिकित्सालय हैं और 250 डिस्पेंसरियां हैं। इनमें दो पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। चार डिस्पेंसरियों में फार्मासिस्ट नहीं हैं। बीते कुछ माह पहले ही हिमगिरी और कोटी पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की तैनाती हुई है। किहार और कुंडी में भी जल्द डॉक्टरों की तैनाती होने का विभाग ने दावा किया है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मुंशी कपूर का कहना है कि हिमगिरी और कोटी पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों की तैनाती हुई है। शेष पशु चिकित्सालयों और डिस्पेंसरी में खाली पदों के भरने को लेकर प्रस्ताव उच्चाधिकारी को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें