परिजनों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। साथ ही सरवन को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सरवन घर की छत को तोड़कर बाहर निकला और नजदीक ही पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह छह बजे परिजनों की उस पर नजर पड़ी तब तक वह भी दम तोड़ चुका था। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नूरपुर से फॉरेंसिक टीम बुलाई। पुलिस ने परिजनों के अलावा गांव के अन्य लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजे गए।
लोथल गांव में पति और पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति ने पहले अपनी पत्नी को मारा फिर खुद फंदा लगा लिया। पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है- विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक चंबा