फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: चंबा के रेटा गांव में फर्जी डॉक्टर पकड़ा, मरीज को लगा रहा था एक्सपायरी स्टेरॉयड इंजेक्शन

Wed, 14 Jan 2026 07:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बिना किसी मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के चल रहे एक फर्जी क्लीनिक का भंडाफोड़ किया गया। यहां फर्जी डॉक्टर को भी पकड़ा गया है। ये फर्जी डॉक्टर एक मरीज को एक्सपायर इंजेक्शन लगा रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर रेटा गांव में बिना किसी मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के चल रहे एक फर्जी क्लीनिक का भंडाफोड़ किया गया। विभाग ने क्लीनिक चला रहे फर्जी डॉक्टर को मरीज को एक्सपायरी स्टेरॉयड इंजेक्शन लगाते हुए भी रंगे हाथों पकड़ा है।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि यह व्यक्ति बिना किसी योग्यता के बवासीर के मरीजों की सर्जरी भी कर रहा था। क्लीनिक महज एक कमरे का था, जहां अवैध रूप से एलोपैथिक दवाइयों और इंजेक्शनों का स्टाॅक रखा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत मिलने पर छापेमारी की। उस वक्त फर्जी चिकित्सक एक मरीज को इंजेक्शन लगा रहा था।

जांच पर इंजेक्शन स्टेरॉयड का निकला,जिसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। इससे मरीज की जान को गंभीर खतरा था। टीम ने मौके से 35,000 रुपये, एक मोबाइल फोन और 52 प्रकार की विभिन्न दवाइयां जब्त कीं। ये दवाइयां अवैध तरीके से खरीदी गई पाई गईं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासी हेम राज, लेख राज, राज कुमार और तेज राम को गवाह के रूप में शामिल किया गया। उनकी मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन


विभाग ने फर्जी डॉक्टर को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर दवाइयों की खरीद-फरोख्त की पूरी जानकारी मांगी है। बिलों के आधार पर थोक दवा विक्रेताओं की पहचान की जा रही है, जिनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें