हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा सड़क पर गुणू नाला के समीप बुधवार रात को एक वाहन के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तारो चंद (22) पुत्र जगदीश निवासी गांव दवारीचांजू, थान सिंह उर्फ सन्नी (19) पुत्र लेखराज निवासी गांव सुमरा देहरा तथा बालो (17) पुत्र खेती राम निवासी गांव पुंडरोड़ी चांजू जिला चंबा के रूप में हुई है। गुरुवार को पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चंबा से चांजू की ओर जा रही एक कैंपर गाड़ी गुणू नाला के समीप अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण जैसे-तैसे मौके पर पहुंचे। सबसे बड़ी समस्या घटनास्थल से घायलों को उठाकर सड़क तक लाने की रही।