फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिलु पुल एक महीने से क्षतिग्रस्त, जान जोखिम में डाल आवाजाही कर रहे ग्रामीण

Wed, 19 Aug 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में बढ़ा खतरा, सुरक्षा दीवारें दरकीं और भू-कटाव से कमजोर हुआ पुल का आधार
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग, बोले- हो सकता है बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। उपमंडल के हिलु ट्वान गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला हिलु पुल करीब एक माह से क्षतिग्रस्त है। पुल की हालत खराब होने के बावजूद ग्रामीणों को इसी जर्जर पुल से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
बरसात के बीच तेज पानी के बहाव और पुल के आसपास हो रहे भू-कटाव ने खतरा और बढ़ा दिया है। ग्रामीणों ने समय रहते मरम्मत न होने पर किसी बड़े हादसे की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीण सत्य प्रकाश, कुसुम, लता शर्मा, लता, प्रेम लता, हेमलता और देवी सिंह ने बताया कि पुल के दोनों ओर बनी सुरक्षा और सहारा देने वाली दीवारें कई जगह से दरक गई हैं। तेज बहाव के कारण पुल के नीचे और आसपास की जमीन का लगातार कटाव हो रहा है, जिससे पुल का आधार कमजोर पड़ गया है।
ग्रामीणों के अनुसार पुराने लकड़ी के पुल का बीच वाला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त है। कई जगह लकड़ी और सहायक ढांचा कमजोर होने के कारण लोगों को बेहद सावधानी से पुल पार करना पड़ रहा है। हिलु ट्वान गांव के लिए यह एकमात्र आवाजाही का रास्ता है। ऐसे में पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर गांव का संपर्क कटने का खतरा बना हुआ है।
सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत के साथ दोनों ओर सुरक्षा दीवारों को मजबूत करने और भू-कटाव रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने प्रशासन को पुल की स्थिति का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरसी पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में आया है और संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें