फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौरी में भालू के हमले में चरवाहा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत कूंर के चौरी क्षेत्र में भालू के हमले से एक चरवाहा घायल हो गया। घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे टप्पर गांव के पास हुई। घायल की पहचान प्रह्लाद के रूप में हुई है। हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रह्लाद सुबह के समय जब अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख को सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। लोगों की भीड़ देख भालू जंगल में भाग गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों और पशुपालकों में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि भालुओं की आवाजाही से पशुपालकों के साथ-साथ जंगल और आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में भालुओं की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। इसके साथ ही घायल प्रह्लाद को नियमानुसार उचित मुआवजा देने की भी गुहार लगाई है। मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम को भेजा जाएगा। उन्हें वन्य जीवों के हमलों से बचने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें