फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी में 242 बिजली कनेक्शन कटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी ने 242 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। इन उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड का करीब 7.15 लाख रुपये बकाया है। बोर्ड ने यह कार्रवाई बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने पर की है। अधिकांश उपभोक्ताओं ने तीन-चार माह से बिल जमा नहीं किए हैं। इसके चलते उनके बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी हुए हैं। सभी संबंधित उपभोक्ताओं से 24 नवंबर से पहले लंबित बिलों का भुगतान करने की अपील की गई है। ऐसा करने से बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के लिए बकाया बिल चुकाना होगा। साथ ही 250 से 500 रुपये तक का निर्धारित पुनः कनेक्शन शुल्क भी देना होगा। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने उपभोक्ताओं से समय पर बिलों का भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें