फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में भारी बर्फबारी, 18 बस रूट बाधित, निचले क्षेत्रों में बारिश से कड़ाके की ठंड

Fri, 27 Dec 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी में बर्फबारी का दौर। संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पांगी में सबसे अधिक हिमपात हुआ है, इस कारण यहां यातायात व्यवस्था ठप हो गई। क्षेत्र के 18 रूटों पर सरकारी बस सेवा बाधित हुई। दोपहर बाद शुरू बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में 7.62 सेंटीमीटर और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20.32 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि, जिला मुख्यालय में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, जनजातीय क्षेत्र भरमौर और होली की ऊंची चोटियां भी बर्फबारी से सराबोर हो गई है। इसके अलावा चुराह क्षेत्र के सचे जोत, देवीकोठी, चांजू, देहरा सहित देवीकोठी में रुक-रुककर बर्फबारी जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में पिछले करीब तीन माह के बाद बारिश हुई है। ऐसे में बारिश और बर्फबारी शुरू होने के बाद बागवानों और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, खबर लिख जाने तक बारिश और बर्फबारी लगातार जारी रही। वहीं, दूसरी तरफ पांगी के चस्क, सुराल भटौरी, हुडान, थांदल, शूण और हिलुटवान में अभी तक आठ इंच के करीब बर्फबारी हो चुकी है। ताजा बर्फबारी के बाद आस पास की पहाड़ी चोटियां पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। बर्फबारी और बारिश के चलते जिला प्रचंड शीतलहर की चपेट में आ गया है। वहीं, दूसरी तरफ शुक्रवार को मौसम की करवट से बाजारों से रौनक गायब रही। बाजारों में काफी कम भीड़ देखी गई। दोपहर बाद बारिश शुरू होने के बाद इक्का-दुक्का लोग ही दिखे।


मौसम के करवट बदलते ही अब पर्यटन स्थल डलहौजी में 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच में नव वर्ष का स्वागत करने के लिए पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार पहुंच रहे हैं। होटलों में भी नववर्ष को लेकर ऑनलाइन बुकिंग का क्रम आरंभ हो चुका है।
विज्ञापन




उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मौसम विभाग ने जिले में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। सभी लोग बारिश और बर्फबारी के दौरान सुरक्षित स्थलों में रहें, ऊंचाई वाले इलाकों का रुख न करें।

चंबा के पांगी में बर्फबारी का दौर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें