फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल में अग्नि सुरक्षा की ली शपथ

Wed, 23 Apr 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अ​धिकारी कार्यालय चंबा में अग्नि सुरक्षा की ली शपथ लेते स्टाफ सदस्य। -स्रोत : वि
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अग्नि सुरक्षा को लेकर शपथ ली। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए सीएमओ डॉ. बिपिन ठाकुर ने सभी कर्मचारियों को आग से सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि कई जिंदगियों की आस होती है। ऐसे में अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता अत्यंत जरूरी है। शपथ के दौरान कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे अस्पताल परिसर को आग की घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही आग लगने की स्थिति में मरीजों व सहयोगी कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे आग से बचाव के आधुनिक तरीकों को अपनाएंगे और समय-समय पर मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज समेत कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें