फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा चौगान में जांचा गया 800 मणिमहेश यात्रियों का स्वास्थ्य

Sun, 24 Sep 2023 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में मणिमहेश श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के तैनात स्वास्थ्य कर्मी। स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने चंबा चौगान में 800 मणिमहेश श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की। छह सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से मणिमहेश यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष शिविर स्थापित किया गया था। इस शिविर में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रोजाना सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक सेवाएं दी।
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा पर जाते या वापस लौटते जो भी श्रद्धालु अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्या लेकर शिविर में पहुंचे उनकी जांच करने के बाद मुफ्त दवाएं भी दी गईं। रेडक्रॉस सोसायटी चंबा के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में पेट और सिर दर्द, गैस की समस्या और सांस संबंधी समस्या आने पर चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचते थे। इस दौरान अगर किसी यात्री में गंभीर समस्या नजर आती थी तो उसे मेडिकल कॉलेज चंबा भी रेफर किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें