फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वास्थ्य विभाग ने दस खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे

Sun, 04 Aug 2024 06:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने दस खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे
विज्ञापन

मसालों और चाय पत्ती के सैंपल भरकर विभाग जांच के लिए भेजेगा कंडाघाट
कुछ वर्ष पहले मिंजर मेले में बिकने वाले मिर्ची पाउडर का सैंपल भी हुआ था फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दबिश शुरू कर दी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौगान नंबर एक में पैकेट बंद बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए विभाग की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इन सैंपलों में मसाले और चाय पत्ती शामिल हैं। इन्हें भारी मात्रा में लोग मिंजर मेले से खरीद कर रहे हैं। ऐेसे में इन उत्पादों की गुणवत्ता जांचने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे इन पदार्थों को खाने से लोगों की सेहत पर बुरा असर न पड़े। मिंजर मेले में बाहरी कंपनियां ऑफर के साथ इन पदार्थों को बेचती हैं। ऐसे में भारी संख्या में लोग इन पदार्थों की खरीदारी करते हैं। दो वर्ष पहले मिंजर में बिकने वाले मिर्च पाउडर का सैंपल फेल निकला था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है।

रविवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद की अगुवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक और अन्य टीम ने मिंजर मेला बाजार से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। साथ ही खाने के स्टॉलों में जाकर अपनी दबिश दी। वहां सफाई व्यवस्था की जांच की। दुकानदार को सख्त हिदायत दी कि यदि उन्होंने सफाई व्यवस्था ठीक नहीं रखी तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से बाजार के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। विभाग की टीम उनकी दुकानों में जाकर भी खाद्य पदार्थों के सैंपल भर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि मिंजर मेले से दस खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट की लैब में भेजा जाएगा। यहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें