फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आयुर्वेद दिवस पर 66 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Wed, 23 Sep 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित ​शिविर में अपनी स्वास्थ्य जांच करवाते लोग। संवाद।
विज्ञापन
साहो (चंबा)। 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सराहन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया । इसमें करीब 66 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

शिविर में लोगों के रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार औषधियों का निशुल्क वितरण किया। योगाभ्यास भी करवाया गया। शिविर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सराहन की प्रभारी एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती वैद, एपीओ आरएएन आशीष कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नंद लाल मौजूद रहे। सराहन पंचायत की प्रधान रानो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें