फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों व जिलों से अब तक चंबा आ चुके हैं करीब 16000 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बाहरी राज्यों और जिलों से अब तक चंबा के विभिन्न उपमंडलों में करीब 16000 लोग आ चुके हैं। इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। साढ़े आठ हजार से ज्यादा लोग अपना होम क्वारंटीन का समय पूरा कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्वारंटीन किए गए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। ताकि बाहर से आए लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा सके। अब तक चंबा जिला में जो भी लोग कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुए हैं वे सभी बाहर से आए थे। इनमें से ज्यादातर ठीक भी हो चुके हैं। मौजूदा समय में कोविड अस्पताल बालू में दो साल की बच्ची व उसकी मां कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं। इनका उपचार चला हुआ है। 27 मई को स्वास्थ्य विभाग इन दोनों के फिर सैंपल लेगा।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से क्वारंटीन केंद्रों में रखा जा रहा है। जबकि बाहरी जिलों से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके अलावा जिला भर में सैंपल लेने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। रोजाना 200 से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से चंबा से भेजे जा रहे सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जोकि जिला वासियों के लिए राहत भरी खबर है। होम क्वारंटीन किए लोगों की रोजाना स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित की हैं। जोकि क्वारंटीन किए लोगों के घरों में जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि बाहरी राज्यों व जिलों से चंबा में अब तक करीब 16000 लोग आए हैं। इन सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। कई लोग अपना क्वारंटीन समय पूरा कर चुके हैं। जबकि कई लोग अभी तक होम क्वारंटीन व संस्थागत क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें