फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला से टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे 198 सैंपलो की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिला से वीरवार को टांडा जांच के लिए भेजे गए 198 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि शुक्रवार को लिए गए 233 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 198 सैंपलों में चार सैंपल मेडिकल कॉलेज की फ्लू क्लीनिक से लिए गए थे। जबकि बाकी सैंपल किहार व समोट ब्लॉक से लिए गए थे। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को लिए गए 233 सैंपलों की रिपोर्ट देर रात तक चंबा पहुंच सकती है। चंबा में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। सात लोग कोरोना पॉजिटिव थे। इनमें से पांच ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि वीरवार को 198 सैंपल जांच के लिए टांडा भेजे गए थे। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जोकि जिला वासियों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट भी जल्द चंबा पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें