फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी

विज्ञापन
health centres list issued for vaccination
विज्ञापन
चंबा। कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण और टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, चनेड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू, स्वास्थ्य उप केंद्र कियाणी में टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा सिविल अस्पताल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसोरगढ़, बुंदेड़ी, भगेईगढ़, स्वास्थ्य उप केंद्र लड़ान, गनेड़, खुशनगरी, सेई कोठी और सनवाल में टीका लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य खंड किहार में सिविल अस्पताल किहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला, बरंगाल, वांगल, सिविल अस्पताल सलूणी में टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, सीएचसी होली, पीएचसी गरोला, स्वास्थ्य उप केंद्र कुगति, तरेला, आंगनबाड़ी केंद्र सिरड़ी में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएचसी चूड़ी, मैहला, स्वास्थ्य उपकेंद्र गेट और बकतपुर में कोरोना के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, पीएचसी समोट, स्वास्थ्य उप केंद्र केंथली, स्वास्थ्य खंड किलाड़ में सिविल अस्पताल किलाड़, पीएचसी पुर्थी, स्वास्थ्य उप केंद्र रेई और परेग्रां में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों से आवाहन किया है कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें