फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भडियां कोठी के लिए रावी पर बनाया जाए पुल

विज्ञापन
भड़िया पुल के कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर उपायुक्त चंबा डीसी राणा से जिप अध्यक्ष नीलम कुम? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। भडियां कोठी पंचायत के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी की अगुवाई में उपायुक्त डीसी राणा से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने भडियां कोठी के लिए रावी नदी पर बने रहे नए पुल का निर्माण जल्द करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

साथ ही एनएचपीसी की ओर से निर्मित किए पुल को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि एनएचपीसी की ओर से बनाया गया पुल काफी वर्ष पहले बना था, जिस पर भारी-भरकम वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध था। लेकिन, कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए पुल से बड़े वाहनों को लेकर जा रहे थे। इसके चलते कुछ दिन पहले भारी-भरकम ट्रक की वजह से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते पुल पर वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई। इन दिनों विवाह शादियों का सीजन चला हुआ है लेकिन, भडियां कोठी तक वाहन न जाने से लोगों को सारा सामान पीठ पर उठाकर पहुंचाना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं, घरों की निर्माण सामग्री भी अपने घरों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि नए पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही एनएचपीसी की ओर से निर्मित पुल को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें