फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेला... रंग-बिरंगी लाइटों से सजेंगी शहर की ऐतिहासिक इमारतें

Fri, 24 Jul 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण में तैयारियां, बाजारों में भी लगाई जा रही सजावटी रोशनी
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय से लेकर डाकघर, राजमहल की इमारतें जगमगाएंगी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विद्युत बोर्ड ने शहर की ऐतिहासिक और प्रमुख इमारतों को रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शाम होते ही इन इमारतों की जगमगाहट शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएगी। मेला देखने आने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। उपायुक्त कार्यालय, मुख्य डाकघर, राजमहल सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी और ऐतिहासिक भवनों पर आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही है। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में भी सजावटी रोशनी लगाई जा रही है ताकि पूरे शहर में उत्सव का माहौल दिखाई दे। वहीं, सपड़ी से भरमौर चौक जीरो प्वाइंट तक भी लाइटें लगाई जाएंगी। गौरतलब है कि मिंजर मेला ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेला है। 26 जुलाई से मेले का आगाज होगा। मेले के दौरान आठ सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। इसके बाद चौगान में लगे बाजार में व्यापार रफ्तार पकड़ेगा। शहर की सजावट का उद्देश्य आगंतुकों को बेहतर अनुभव देना और चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करना है। विद्युत बोर्ड चंबा के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने बताया कि शहर को सजाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की टीमें यह कार्य कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें