फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आज एचआरटीसी बसों की कम ही रखें उम्मीद

Tue, 15 Apr 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के विभिन्न रूटों पर आवाजाही के लिए ग्रामीणों को बसों की कम ही उम्मीद रखनी होगी। राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में लोगाें को लाने और वापस पहुंचाने के लिए दस रूटों पर एचआरटीसी की बसें सुबह आठ बजे निर्धारित किए गए स्टेशनों पर खड़ी होंगी। ऐसे में अन्य रूटों पर यात्रियों को बसों के बजाए निजी वाहनों पर ही आवाजाही के लिए निर्भर रहना पड़ सकता है। बहरहाल, प्रबंधन की ओर से इसके लिए सूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन की ओर से जारी की गई सूचना के तहत सुराल-किलाड़-सुराल स्टेशन, लुज वाया धरवास-किलाड़, शौर-किलाड़-शौर, पुर्थी-किलाड़-पुर्थी, रेई-किलाड़-रेई, सेचू-किलाड़-सेचू, हिलुटवान वाया शुण-किलाड़, मिंधल-किलाड़-मिंधल, हुड़ान-किलाड़-हुड़ान और कुमार-किलाड़-कुमार स्टेशन पर बसें सुबह 8:00 बजे पार्क होंगी। बसे लोगाें को समारोह स्थल तक लाने और वापस छोड़ने के लिए बुक की गई हैं। अन्य रूटों पर बस सेवा के अभाव में लोगों को परेशानियां उठानी पड़ सकती है। बहरहाल, आवासीय आयुक्त पांगी द्वारा मुख्यमंत्री के हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में शरीक होने के चलते 10 बसों को बुक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें