फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत दशहरा मेले में गुरु-चेले ने मारी बाजी

Tue, 20 Oct 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बनीखेत दशहरा मेले में गुरु- सुनी राम और चेला उर्जित ठाकुर एक साथ। जागरूक पाठक
विज्ञापन
ओपन वर्ग में सुनी राम जी और अंडर-14 में उर्जित ठाकुर बने विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। दशहरा मेले के उपलक्ष्य में यूथ क्लब बनीखेत की ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में गुरु-शिष्य की जोड़ी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में सुनी राम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-14 वर्ग में उनके शिष्य उर्जित ठाकुर विजेता बने। दोनों की जीत प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ओपन और अंडर-14 वर्ग में आयोजित मुकाबलों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। खास बात यह रही कि दोनों वर्गों के विजेता गुरु-शिष्य हैं। उर्जित ठाकुर अपने गुरु सुनी राम से शतरंज की बारीकियां सीख रहे हैं। ऐसे में दोनों का अपने-अपने वर्ग में विजेता बनना निरंतर अभ्यास, मार्गदर्शन और मेहनत की मिसाल बना। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेला कमेटी और गणमान्य अतिथियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की गई। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी केसर सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जेपी सिंह, यूथ क्लब बनीखेत के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें